13.5 C
Bhopal

अब नीमच में कांग्रेसियों के बीच जमकर हुई गुत्थम-गुत्था, मौके पर मौजूद थे मप्र यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष

प्रमुख खबरे

नीमच। मप्र कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद और मारपीट की घटनाएं अब आम बात होती जा रही है। ऐसा इसलिए भी कहा जा सकता है कि इस तरह की खबरे लगातार सामने आ रही हैं। अभी कुछ दिनों पहले इंदौर एयरपोर्ट पर पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े मप्र यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह के बीच विवाद देखने को मिला था। इतना ही नहीं, दोनों नेताओं के समर्थको के बीच हाथापाई भी हुई थी। यह घटना 26 नवंबर की है। अब ऐसी ही एक और खबर नीमच से आ गई है। यहां पर भी कांग्रेसियों के बीच आपस में जमकर मारपीट हुई है।

खास बात यह है कि यह मारपीट भी युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह यादव के सामने हुई है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। दरअसल आगामी 16 दिसम्बर को भोपाल में विधानसभा घेराव को तैयारी को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के लिए युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह यादव रविवार को नीमच के दौरे पहुंचे थे। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष की दावेदारी जता रहे लोगों ने पहले तो अपने नेता का गर्मजोशी के साथ मंच पर स्वागत किया।

मितेन्द्र सिंह यादव को करना पड़ा बीच-बचास
मंच से उतने के दौरान अपने नेता को अपने अपने साथ ले जाने को लेकर कहा सुनी हो गई, यहां तक कि आपस में झूमाझटकी होने के साथ ही हाथापाई भी हो गई। जानकारी के अनुसार युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए दावेदारी कर रहे वैभव अहिर और महेश यादव के बीच हाथापाई की शुरूआत हुई थी। बाद में कुछ समर्थक भी आपस में भिड़ गए। यह नजारा देख खुद युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बीच बचाव करना पड़ा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे