मध्यप्रदेश

दिग्गी राजनीतिक अपराधी, वह हमेशा देशद्रोही ताकतों के पीछे हमेशा खड़े रहने वाले व्यक्ति: VD का बड़ा हमला

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा आज रविवार को बागेश्वर धाम में आयोजित हो रहे 251 कुंडीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल होने छतरपुर पहुंचे। महायज्ञ में शामिल होने के बाद उन्होंने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला किया। वीडी ने दिग्विजय सिंह को 11 साल पुराने के एक मामले में कोर्ट से सजा मिलने पर राजनीतिक अपराधी बताया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिग्विजय सिंह देश के बारे में, क्रांतिकारियों के बारे में, सेना के बारे में और धर्म के बारे में आज से नहीं हमेशा से आक्रमण करने वाले व्यक्ति हैं। वह हमेशा देशद्रोही ताकतों के साथ खड़े होने वाले व्यक्ति हैं। शर्मा ने कहा कि मैंने राजनीतिक अपराधी इसलिए कहा है कि गुंडों को जो सजा मिलती है, माननीय अदालत ने उन्हें वह सजा दी है।

शर्मा ने कहा कि माननीय अदालत ने ऐसे अपराध में सजा दी है, जिसे गुंडागर्दी कहा जाता है। गुंडा शब्द कहे तो अच्छा नहीं रहेगा फिर भी उनको राजनीतिक गुंडे के तौर पर सजा दी गई है। इस देश के लिए प्रदेश की जनता के लिए संदेश है कि दिग्विजय सिंह किस तरह के राजनीतिक अपराधी हैं।

बता दें कि कल शनिवार को इंदौर की अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद प्रेम चंद गुड्डू सहित छह अन्य को 11 साल पुराने उज्जैन में हुई मारपीट के एक मामलें में 1-1 साल की सजा सुनाई थी, साथ ही 5-5 हजार रुपयों का जुमार्ना लगाया था हालांकि देर शाम इन्हे 25 -25 हजार के मुचलके पर जमानत दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button