ज्योतिष

जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार लगाएं कन्हैया को भोग,मन की मुराद होगी पूरी

पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद यानि भादव मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को हुआ था। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami ) 30 अगस्त को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म इसी तिथि को रोहिणी नक्षत्र और वृष लग्न में हुआ था। यह पर्व देशभर में मनाया जाता है। इस दिन भक्त व्रत करते हुए, रातभर भगवान की आराधना करेंगे और फिर पारण मुहूर्त के अनुसार, भगवान को भोग लगाते हुए अपना व्रत खोलने की परंपरा निभाएंगे। हिन्दू शास्त्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के व्रत को ‘व्रतराज’ की उपाधि दी गई है, जिसके अनुसार माना गया है कि इस दिन व्रत करने से व्यक्ति को साल भर के व्रतों से भी अधिक शुभ फल प्राप्त होते हैं। घरों में लोग बाल गोपाल के जन्मोत्सव का आयोजन करते हैं। बाल गोपाल के लिए पालकी सजाई जाती है। उनका शृंगार किया जाता है। वहीं इस दिन नि:संतान दंपत्ति विशेष तौर पर जन्माष्टी का व्रत रखते हैं। वे बाल गोपाल कृष्ण जैसी संतान की कामना से यह व्रत रखते हैं और मुरलीवाले को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाते हैं। ज्योतिषीय मान्यता है कि इस दिन राशि के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को  भोग लगाने से जातकों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं ।

इस जन्माष्टमी आप पर भी होगी भगवान कृष्ण की कृपा
ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, इस वर्ष जन्माष्टमी के पावन उत्सव पर कई बेहद अद्भुत योग बन रहे हैं। जिसके कारण जो भी व्यक्ति इस वर्ष जन्माष्टमी पर भगवान की पूजा-आराधना करते हुए उन्हें अपनी राशि अनुसार भोग लगाएगा तो, उसे निश्चित ही भगवान की कृपा प्राप्त होगी। ऐसे में चलिए जानते हैं कि जन्माष्टमी के शुभ पर्व पर आपको अपनी राशि के अनुसार, आखिर बाल कृष्ण को भोग में क्या अर्पित करना रहेगा उचित।

1. मेष- इस राशि के लोग भगवान श्रीकृष्ण को माखन मिश्री का भोग लगाएं। इसके साथ ही उनका लाल रंग के वस्त्रों से श्रृंगार करें।
2. वृषभ- इस राशि के जातकों को माखन का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से सभी दुखों से मुक्ति मिलती है।
3. मिथुन- इस राशि के जातकों को दही का भोग लगाना चाहिए। इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण को चंदन का तिलक लगाएं।
4. कर्क- इस राशि के जातक बाल गोपाल को दूध और केसर का भोग लगाएं। इसके साथ ही उन्हें सफेद वस्त्र से श्रृंगार करें।
5. सिंह- इस राशि के जातक माखन और मिश्री का भोग लगाएं। इसके साथ ही कान्हा जी का श्रृंगार गुलाबी वस्त्रों से करें।
6. कन्या- इस राशि के जातक मावे का भोग लगाएं और बाल गोपाल का हरे रंग से श्रृंगार करें।
7. तुला- इस राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण को घी का भोग लगाएं और उनका गुलाबी रंग के वस्त्र से श्रृंगार करें।
8. वृश्चिक- इस राशि के लोग भगवान को माखन और दही अर्पित करें। इसके साथ ही उन्हें लाल वस्त्र पहनाएं।
9. धनु- इस राशि के जातक बाल गोपाल को पीले रंग से बनी मिठाई अर्पित करें और उन्हें पीले वस्त्र पहनाएं।
10. मकर- मकर राशि के लोग भगवान श्रीकृष्ण को मिश्री का भोग लगाएं। कान्हा जी को नीले रंग के वस्त्र पहनाएं।
11. कुंभ- जन्माष्टमी के दिन कुंभ राशि क जातक कान्हा को बालूशाही का भोग लगाएं और नीले रंग के वस्त्र पहनाएं।
12. मीन- मीन राशि के लोग कान्हा को केसर और बर्फी का भोग लगाएं और भगवान कृष्ण को पीले रंग के वस्त्र पहनाएं।

 

 

 

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button