मध्यप्रदेश

धार ने बढ़ाया मप्र का मान: केन्द्र की आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम रैंकिंग में तिरला रहा पहले स्थान पर

भोपाल। मध्यप्रदेश के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि आई है। केन्द्र सरकार के आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम की रैंकिंग में धार जिले के तिरला विकासखंड भारत के मध्य क्षेत्र में पहले स्थान पर रहा है। इस उपलब्धि पर तिरला विकासखंड को 1.5 करोड़ रुपए का पुरुस्कार दिया जाएगा। गौरतलब है कि केन्द्र सरकार के आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम अंतर्गत देश के 329 जिलों के 500 विकासखंडों को सम्मलित किया गया है। जिसमे मध्यप्रदेश से चयनित 42 विकासखंड में धार जिले का विकासखंड तिरला भी शामिल है। तिरला विकासखंड को सम्मान मिलने पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिम्मी बाहेती और पूरी टीम को बधाई दी है।

बता दें कि नीति आयोग के निर्देश पर सर्वप्रथम विकासखंड द्वारा चिंतन शिविर का आयोजन कर आकांक्षी विकासखंड को प्रेरणादायी विकासखंड में परिवर्तित करने के लिए नीति आयोग के मापदंडों पर रणनीति तैयार की गई। रणनीति तैयार किए जाने के उपरांत धरातल पर कार्यों को संपन्न किया जा रहा है, जिसे गति प्रदान करने के लिये 30 सितंबर 2023 को भारत मंडपम नई दिल्ली में प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी द्वारा संकल्प सप्ताह का शुभारंभ किया गया। आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चयनित 500 आकांक्षी विकासखंडों में समस्त विभागों के कार्यों में गति प्रदान कर हितग्राहियों को लाभान्वित करना है।

नीति आयोग द्वारा किया गया सम्मानित
धार के कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशन और जिÞला पंचायत के सीईओ शृंगार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन तथा जनपद पंचायत तिरला की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिम्मी बाहेती के नेतृत्व में आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम अंतर्गत स्वास्थ एवं पोषण, शिक्षा, कृषि, आधारभूत अधोसंरचना एवं सामाजिक विकास जैसे कुल पांच मापदंडों पर जिला धार के विकासखंड तिरला को गुरुवार को डेल्टा रैंकिंग के आधार पर सेंट्रल जोन में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर भारत सरकार, नीति आयोग द्वारा सम्मानित किया गया।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button