मध्यप्रदेश

तुष्टिकरण की राजनीति करने में माहिर कांग्रेस, नरोत्तम का बड़ा हमला: कहा- सरकार बनी तो छिंदवाड़ा में होगी रोहिंग्या की बस्ती

छिन्दवाड़ा। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री और दतिया विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम मिश्रा का ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार जारी है। अपनी विधानसभा माहौल बनाने के बाद अब भाजपा के दूसरे प्रत्याशियों के पक्ष में भी माहौल बनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में नरोत्तम मिश्रा छिंदवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा से प्रत्याशी बंटी साहू के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने बंटी साहू को जिताने की अपील करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

नरोत्तम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि छिंदवाड़ा सरकार बनाने नही इतिहास बनाने के लिए चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने जनता से कहा कि आपने छिंदवाड़ा का मुख्यमंत्री भी देख लिया लेकिन आप छिंदवाड़ा का विकास नहीं देख पाए। क्योंकि कांग्रेस में परिवारवाद हावी रहता है। यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो आपके छिंदवाड़ा में रोहिंग्या की बस्ती होगी। नरोत्तम ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करती है।

राहुल राजस्थान में हिन्दू-हिन्दुत्व पर भेद
राहुल राजस्थान जाते हैं तो हिन्दू और हिंदुत्व में भेद बताते हैं। दिग्विजय भगवा को आतंकवाद बताते हैं। उनका इंडिया गठबंधन पर सनातन को डेंगू बताता है। जब-जब देश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब तब पाकिस्तान मजबूत हुआ है। जब तक मनमोहन सिंह की सरकार थी हम कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा नहीं फहरा पाए। तिरंगा यात्रा निकालते रहे और जब मोदी सरकार आई तो कश्मीर ही नहीं चांद पर भी तिरंगा फहरा दिया। कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति ज्यादा विश्वास है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button