भोपालमध्यप्रदेश

इंतजार की घड़ी होगी खत्म: कल जारी होगी कांग्रेस की पहली लिस्ट, 60 नामों पर बनी सहमति

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। मिशन 2023 को फतह करने ताकत झोंक रही भाजपा अब तक 136 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम भी शामिल हैं। अब इंतजार है तो कांग्रेस की सूची का। इन सबके बीच कांग्रेस की सूची को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो नवरात्रि के पहले दिन यानि 15 अक्टूबर को कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेगी। इस बात की पुष्टि पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भी की है। बता दें कि कांग्रेस ने अभी तक एक भी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है। कांग्रेस में विस चुनाव के लिए टिकट को लेकर मंथन लगातार जारी है।

सीईसी की बैठक में शामिल होने दिल्ली गए पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बैठक के बाद बताया है कि मीटिंग में 60 उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई है। प्रदेश की स्क्रीनिंग कमेटी के साथ एक बार फिर बैठक होगी। इसके बाद कैंडिडेट लिस्ट जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि श्राद्ध पक्ष खत्म होने के बाद नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस की पहली सूची जारी होगी। हमारी रफ्तार ठीक है। इस रफ्तार से हम 15 अक्टूबर को अपनी सूची की घोषणा कर देंगे। हर नाम पर जितनी चर्चा हो, उतना अच्छा है। चर्चा में कई नई चीजें उभरकर सामने आती हैं। कांग्रेस अपने सभी प्रत्याशियों के नाम दो सूची में जारी करेगी। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला मौजूद रहे।

सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई चर्चा: सुरजेवाला
सुरजेवाला ने कहा कि सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा हुई। कमलनाथ के नेतृत्व पर हमें आत्मविश्वास है। सुरजेवाला ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष समन्वय बनाकर चल रहे हैं। इससे लगता है कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में अप्रत्याशित जीत की तरफ कदम बढ़ा रही है। दो उदाहरण आपके सामने है। एक भाजपा की सिर फुटव्वल और भाजपा की घबराहट व छटपटाहट का है। दूसरा कांग्रेस के आत्मविश्वास का है। यह आत्मविश्वास मध्य प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता के आशीर्वाद का है। यह आशीर्वाद प्रदेश की जनता का जन-आक्रोश है, जो भाजपा पर फूट रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार आदिवासियों का बजट खा गई। यह आॅडिट रिपोर्ट कह रही है। हमें यह विश्वास है कि पहले नवरात्रे पर विजय की शुरूआत हो जाएगी।

सात अक्टूबर को हुई थी पिछली बैठक
कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची में वर्तमान विधायकों के साथ ही 66 हारी सीटों के नाम शामिल किए जा सकते हैं। इससे पहले केंद्रीय चुनाव समिति की सात अक्टूबर को हुई बैठक में 140 नामों पर चर्चा की गई थी। कई नेता श्राद्ध पक्ष में सूची जारी करने के पक्ष में नहीं थे। इस वजह से पार्टी की सूची जारी नहीं हो सकी है। कमलनाथ भी कह चुके है कि प्रत्याशियों की सूची श्राद्ध पक्ष के बाद आएगी। उन्होंने चुनाव लड़ने वाले नेताओं को पहले ही इशारा कर दिया है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button